श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक आठवां दिन 

 

वाराणसी ! सोनार पुरा स्थित आंध्र आश्रम में चल रहे श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेक अनुष्ठान के आठवें दिन आचार्य ने यज्ञ कुंड में गायत्री व शिव पंचाक्षरी मंत्र की सहसराधिक आवृतियां समर्पित की ! वाल्मीकि रामायण पारायण के क्रम में भू देवों ने श्री राम अयोध्या गमन प्रसंग के पाठ से युद्ध कांड का समापन किया।

अनुष्ठान के मुख्य आचार्य उलीमिरी सोमायाजुलू ने बताया कि रामनवमी को आश्रम की परंपरा के अनुसार रामालय में श्री राम सीता कल्याणम विवाह उत्सव का आयोजन भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जिसमें राम जानकी के पाणिग्रहण संस्कार मनाया जाएगा ।

उत्सव के मुख्य कर्ता व आंध्र आश्रम के मैनेजिंग वी वी सुंदर शास्त्री ने बताया कि दक्षिण भारत की लोक परंपराओं में रामनवमी के पावन पर्व पर सीताराम विवाह उत्सव मनाने की ही रीति है

18 अप्रैल को आश्रम प्रांगण में श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेकम उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा भक्तों को राज्याभिषेक के बाद सिंहासन पर विराजे श्री राम प्रभु के राजाधिराज स्वरूप के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा ।

इस अनुष्ठान के दौरान सैकड़ो भक्तों ने दिन-रात एक कर जो राम नाम पत्रिका पर अंकित किया था। वह सभी एकत्र कर श्री राम स्तूप में आज समर्पित किया व स्तंभ की परिक्रमा की।,

कार्यक्रम में मुख्यरूप से आश्रम के अध्यक्ष पी वी आर शर्मा, ट्रस्टी यू आर के मूर्ति, डुबागुंटा श्रीनिवास, रमना मूर्ति आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *