
नजर न्यूज नेटवर्क/ मुख्य संवाददाता
वाराणसी। रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा प्राइमरी स्कूल एवं बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी पर्व पर108 गौरी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। इसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा पांच तक की कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह व निदेशिका डा. शालिनी शाह ने विधि विधान से कन्याओं की पूजा व अर्चना की।
कार्यक्रम में सभी कन्याओं के पैर पखारे गए, श्रृंगार किया गया तथा फल, प्रसाद एवं दक्षिणा स्वरूप भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर अनेक सामाजसेवी, जन प्रतिनिधियों ने भी देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा व आरती की। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक मोनिका दास, आकांक्षा तिवारी, वेदप्रकाश पांडेय तथा छात्राओं द्वारा माता के भजन तथा मातारानी की आराधना हेतु बालिकाओं द्वारा नृत्य भी प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर देवी स्वरूपा सभी कन्याएं हर्षित एवं प्रसन्न थीं।
इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा के लोकसभा समन्वयक अवनीष त्यागी, मधुकर चित्रांष, पार्षद डा. रवींद्र सिंह, अमित राय चिंटू, अभिषेक मिश्र, राजेश त्रिवेदी इत्यादि लोगों ने भी गौरी स्वरूपा कन्याओं की पूजा की। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीति जायसवाल, उप निदेशक स्मृति साह, सहायक निदेशक सलोनी शाह, उप प्रबंधक अभिनव भट्ट, विद्यालय समन्वयक रत्नेश गोविंद सहित सभी शिक्षक, कर्मचारियों ने भी कन्याओं का मंगल तिलक व मौली बांधकर वंदन किया। कन्या पूजन कार्यक्रम हेतु कई सम्मानित व गणमान्य अतिथि तथा अभिभावकगण भी रहे।
