वाराणसी। पहड़िया स्थित एक होटल के सभागार में डॉ सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिन को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होम्यो परिवार वन हेल्थ, वन फैमिली इस समारोह की थीम रही जो विश्व कल्याण के लिए एक संदेश थी।

इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने महात्मा सैमुअल हैनिमैन को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिसमें मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश वाराणसी (वाणिज्य) पी.एन. राय तथा वरिष्ठ चिकित्सक एचएमएआई. वाराणसी उत्तर प्रदेश के डॉ आर के भाटिया संग सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा महात्मा सैमुअल हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर के भाटिया ने किया।

उक्त अवसर पर वाराणसी क्लीनिक एंड होम्योपैथिक रिसर्च सेंटर की प्रमुख डॉ पूजा गुप्ता को होम्योपैथिक यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विश्व होम्योपैथिक दिवस डॉ. हैनिमैन के योगदान को याद करने और उनके द्वारा स्थापित चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है. यह दिवस लोगों को होम्योपैथी के बारे में जानकारी देने और इसके लाभों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।यह दिन होम्योपैथी चिकित्सकों के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। चिकित्सा गौरव से सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ मधु गोस्वामी के गणेश वंदना की । धन्यवाद ज्ञापन डा एस ए मसूरी ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ वी के पांडेय ने किया।

इस अवसर पर डॉ विजय नारायण सिंह, डॉ आर.पी. सिंह, डॉ योगेश सिंह, डॉ अतुल शर्मा के साथ चंदौली, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर सहित आसपास ज़िले के डॉक्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *