वाराणसी। स्व मुन्नू प्रसाद पांडेय द्वारा स्थापित, वाराणसी संघ के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद घाट पर 32 वीं राममय रात भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर भव्य आरती उपस्थित अतिथि पदमश्री डा शिवनाथ मिश्रा, देवब्रत मिश्र, लाला राम किशुन गुप्ता, सुधीर कुमार रस्तोगी, डा.कैलाश सिंह विकास, सुरेश प्रसाद पाण्डेय ने किया।

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र आफाक हैदर खान के शहनाई पर रामधुन प्रस्तुत से रामभय रात का शुभारंभ हुआ।

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ रे के भजन पल्लवी पाण्डेय ने गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रमुख के सर्वश्री डा विजय कपूर, डा माधवी सिंह, (भजन गायन), अन्तर्राष्ट्रीय सितारवादक पं देवब्रत मिश्र समूह ने रामधुन सितारवादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्कृति शर्मा ने श्री राम भव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मोह लिया।

भजन गायक राकेश तिवारी, राजन तिवारी, कमलेश पाण्डेय,जया पाण्डेय, सरोज वर्मा,सुमन अग्रहरि,सरोज वर्मा, के गायन ने खुब तालियां बटोरी। गुड्डू हंगामा, शौर्य गुप्ता का डांस मनमोहक रहा।

 

कार्यक्रम का संचालन संचालन डा अशोक सिंह, संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय धन्यवाद प्रकाश पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया। आयोजन में मुख्य रूप से सर्वश्री

राजेंद्र दूबे, सिद्धनाथ शर्मा, नरोत्तम शिल्पी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *