
वाराणसी। भारत की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी में काशी अग्रवाल समाज से जुड़े दो छात्रों के चयन होने होने पर श्री काशी अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ ने प्रमुख अटैची व्यवसायी राजेश अग्रवाल के पुत्र शास्वत अग्रवाल के यूपीएससी परीक्षा में 121वी रैंक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीं दूसरी ओर श्री काशी अग्रवाल समाज के संस्थापक भारतरत्न स्व. भगवान दास के परपोते अर्चित क्लेट की परीक्षा में आल इंडिया में 66वी रैंक प्राप्त किया था तथा दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 357वी रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ने अर्चित के इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास से प्राप्त इस मुकाम के लिए बधाई दी एवं उनके परिवार जनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने बताया कि काशी के इन दोनों होनहार विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने पर पूरे काशी अग्रवाल समाज गौरवान्वित हुआ है। प्रद्युम्न अग्रवाल नीरज अग्रवाल आमोद अग्रवाल सलिल अग्रवाल बजरंग अग्रवाल बृज कमल दास अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।
