
वाराणसी। विश्वनाथ धाम मंदिर मे दर्शन करने पर अतिरिक्त पर्ची शुल्क वापसी मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से उनके आवास पर मिला सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त के आवास पहुंचकर मुलाकात कर विश्वनाथ धाम मे श्रद्धालुओ से प्रोटोकाल होने के वाबजूद दर्शन पूजन करने वालो श्रद्धालुओ को तीन सौ रुपए का अतिरिक्त पर्ची शुल्क अदा करने पर विश्वनाथ धाम मे दर्शन करने की सशर्त अनुमती प्रदान की जाती है । श्री शर्मा ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से कहा कि विश्वनाथ मंदिर मे प्रोटोकाल के बाद भी पर्ची शुल्क काटना यह अव्यवहारिक है उन्होने कहा कि मंदिर प्रांगण मे अस्थाई कार्य करने वाले कर्मचारी श्रद्धालुओ से ठीक तरीके से व्यवहार नही करते है जिससे आम श्रद्धालुओ मे रोष व्याप्त है। श्री शर्मा के अनुसार माॅग पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अतिरिक्त पर्ची शुल्क हटाए जाने को लेकर बैठक मे चर्चा कर अवगत करा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में बलदाऊ राणा,बिनोद पटेल,सगुन विश्वकर्मा,आशीष शर्मा आदि थे।
