स्वयंसेवकों को प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

नजर न्यूज नेटवर्क/ मुख्य संवाददाता 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली के तत्वाधान में शुक्रवार को टाउन हॉल मैदागिन स्थित कार्यालय पर स्वयंसेवकों को प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने अग्निशमन उपाय को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित कराया गया। इसके उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने समस्त पोस्ट वार्डेन को 20 अप्रैल तक अपने क्षेत्र में अग्निशमन उपाय का प्रचार प्रसार एवं कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। डिवीजनल वार्डेन कन्हैया लाल यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अग्निशमन उपाय के व्यावहारिक प्रदर्शन के उपरांत स्वयंसेवकों को एक जून को निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन कन्हैयालाल, लीडिंग फायरमैन खुर्शीद आलम, चंदन चौधरी, वासुदेव मंडलीकर, श्याम सुंदर,धर्मेंद्र गौतम, विट्ठल दास आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *