मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर कावार्षिक श्रृंगार 

 

नजर न्यूज नेटवर्क/मुख्य संवाददाता 

वाराणसी। भोजूबीर पंचक्रोशी रोड स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर का वार्षिक श्रृंगार शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मां का दरबार विभिन्न प्रकार के फूलों से से सजाया गया। मंदिर परिसर को कामनी पत्ती, फलो और विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट किया गया था।सुबह 5 बजे पंचामृत से मां का स्नान और महाआरती हुई। बेला, गुलाब समेत आदि फूलो से मां का श्रृंगार किया गया। रात्रि में माँ दक्षिणेश्वरी काली की महाआरती हुई। जिसमे भक्तों ने डमरू बजाया। मंदिर पर दर्शनार्थियो की खासी सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन को लगी रहीं। सास्कृतिक कार्यक्रम में विक्की तिवारी, पूनम शर्मा,चंदन सिंह मधुर व सुमन अग्रहरि ने देवी गीतों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मंदिर के महन्त गोपाल गिरि की देखरेख में व्यवस्थापक राजेश व अभिमन्यू तिवारी, रमेश मधावन नवीन चौबे आदि ने संयोजन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *