
वर्चुबॉक्स इन्फोटेक नोएडा व साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट के बीच समझौता
वाराणसी। डिजिटल तकनीक से ग्रामीण महिलाओं के लिए कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्चुबॉक्स इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, नोएडा और साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट वाराणसी के बीच एक समझौता हुआ। साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने बताया कि डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्तिकरण के लिए एक उपयोगी बैठक और युवाओ और महिलाओं के हुनर और उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को ग्लोबल मार्केट मिलने के साथ–साथ बनारस के धरोहर को दुनिया देख सकेगी। वर्चुबॉक्स इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फाउंडर और बिजनेस हेड डायरेक्टर परमोद कुमार ने बताया कि हमारी कंपनी और हुनर-ए-बनारस ने ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने पर सहयोग करने के लिए एक पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत, वर्चुबॉक्स इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड ग्रामीण महिलाओं के लिए कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करेगा। हमारी पेशकशों में इंटरैक्टिव टच और नॉन-टच कियोस्क, प्रशिक्षण और विकास के लिए सॉफ़्टवेयर समाधान, उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के लिए मार्केटिंग समाधान, डिजिटल दान कियोस्क, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए डिजिटल सेल्फी टच कियोस्क, मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइट और बहुत कुछ शामिल हैं। ये समाधान ग्रामीण समुदायों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने और सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए तैयार किए गए हैं। निदेशक अजय सिंह और प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह साझेदारी न केवल व्यवसाय विकास को गति देगी बल्कि कौशल विकास पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। वाराणसी के ग्रामीण समुदायों के लिए इस समझौते से वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव डॉ.अजय कुमार एमएसएमई मंत्रालय के निदेशक आरके राय, एनएसडीसी के वाइस चेयरमैन ऋषिकेश पाटनकर और डिजिटल इंडिया कारपोरेशन के मुख्य साइंटिस्ट सत्यवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साईं इंस्टिट्यूट को बधाई दी है।
