
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा चौक प्रखंड की ओर से जालान सिंथेटिक्स बांस फाटक पर अग्नि से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।
स्वयंसेवकों तथा प्रतिष्ठान के कार्मिकों को आग बुझाने के रासायनिक उपकरण का प्रयोग बताया। स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण एवं जागरूकता गोष्ठी तथा व्यवहारिक प्रदर्शन के उपरांत स्वयंसेवकों एवं कार्मिकों को उप नियंत्रक ऩे एक जून को लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने मताधिकार का अनिवार्य एवं निष्पक्ष प्रयोग की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, एडीसी विवेक राय, इफरानु होदा,भाल शास्त्री, डिवीजनल वार्डेन निधि देव अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन पवन पांडेय, भुवन नारायण सिंह, विमल कुमार त्रिपाठी,आरिफ इकबाल, रवी कौशिक, मृत्युंजय चक्रवर्ती आदि स्वयंसेवक थे।
