रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद से फरिहा रेलवे स्टेशन पर बने माल गोदाम पर माल गाड़ी आने पर माल बाबू द्वारा लेबरों से माल उतरवा कर पैसा नही दिया जाता है। जिससे उनमें रोष एवं असंतोष व्याप्त है।

मजदूरों ने रविवार कश फरिहा मॉल गोदाम के बाहर धरना प्रदर्शन किया। और अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मजदूरो का कहना था कि माल बाबू अपने परिवार के लोगों के नाम से ठीकेदारी भी करते है। और मजदूरों को मजदूरी नहीं देते हैं। और कहते कि जो दे रहे हैं उसे ले लो नहीं तो काम से भगा देते है ।

मजदूर जितेंद्र कुमार पुत्र दुर्बल बासगांव अतरौलिया ने बताया कि हमारे साथ 25 लोगो की काम करने की टोली है।

महीनो से हमारा काम किया हुआ पैसा माल बाबू अर्जुन मौर्य जो अपने किसी परिवार के नाम माल उतारने का ठीका लिए हुए है । वो काम करवा लेते है मजदूरों को पैसा नही देते है। और आरपीएफ द्वारा मार, डाट कर भगवा देते है।

जिससे आहत होकर आज 25 की संख्या में मजदूर माल गोदाम के बाहर धरना पर बैठ गए । सभी मजदूर हाथ में तख्ती लेकर बैठे थे। मॉल बाबू मजदूरी दो का स्लोगन लिखा हुआ था। मजदूरों ने बताया कि हमलोग तीन दिन से खाना नहीं खाया है । पैसे के अभाव में भूखे प्यासे कड़ी दूप में मेहनत करते है। लेकिन मॉल बाबू मजदूरी नहीं दे रहे हैं ।

धरना देने वालों में बेचू पुत्र राम धनी,अच्छे लाल ,घर भरन, पुत्र रामसब्ध,राजेंद्र पुत्र भेखाई ,सोनू पुत्र राजदेव, सूर्यभान पुत्र लौटू, महावीर ग्राम बांसगांव मठिया थाना अतरौलिया आजमगढ़ आदि मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *