
लाखों रुपये के जेवरात समेत 60 हजार रुपये नगदी उठा ले गए चोर
नजर न्यूज नेटवर्क/ सिनियर क्राइम रिपोर्टर
शिवपुर /वाराणसी। शिवपुर में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले चटकाए और लाखों रुपए के जेवरात समेत नगदी उठा ले गए। पहली घटना चांदमारी में सेना के सूबेदार अभिनय उपाध्याय के घर से चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगद उठा ले गए। दूसरी तरफ होलापुर में ट्रैवल संचालक के घर को भी उसी रात चोरों ने खंगाला और नगद समेत ज्वेलरी उठा ले गए।
होलापुर निवासी ट्रैवल संचालक अखिलेश सिंह बीते 19 अप्रैल को सुबह आजमगढ़ अपने साढू के लड़के के विवाह में सम्मिलित होने परिवार समेत गए थे और घर पर उनके पुत्र कृष्ण कुमार थे। शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे कृष्ण अपने दोस्त के बहन की विवाह में सम्मिलित होने शिवपुर चले गए थे। रात्रि लगभग 9:30 बजे वापस आने पर देखा कि मेन गेट का ताला सहित अंदर के कमरों का भी ताला टूटा था। आलमारी और अन्य कमरों में रखें सोने के चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन, पायल, करधनी और 60000 नगदी चोर उठा ले गए। कृष्ण कुमार ने घटना की तत्काल जानकारी शिवपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू किया।












Leave a Reply