नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से आग से बचाव का प्रशिक्षण 

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सोमवार को टकटकपुर स्थित एक नर्सिंग होम में नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को प्रारंभिक अग्नि सुरक्षा से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा की देखरेख और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के संयोजन में हास्पिटल स्टाफ और स्वयं सेवकों को एडीसी इरफानुल होदा व विवेक कुमार ने आग बुझाने के रासायनिक उपकरण के प्रयोग की जानकारी दी। आग से बचाव और सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,आर्थो सर्जन डा.राजेन्द्र श्रीवास्तव ,डा.मनु श्रीवास्तव, विवेक कुमार, इरफानुल होता,,नीरज ,कंचन गुप्ता, गोपाल मुखर्जी,श्याम मोहन जय प्रकाश जायसवाल,अयन बोस,अरूण जायसवाल, वसीम खान,शहजादा कुरैशी,डा.आदित्य चतुर्वेदी समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *