रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मां श्रृंगारी बालिका महा विद्यालय में आज उप जिलाधिकारी प्रेम चंद्र मौर्य, व क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह के नेतृत्व मे महाविद्यालय के छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

एस डी एम, व सीओ ने बताया कि मतदान आप 25 मई को अवश्य करें। क्योंकि आपके वोट से सरकार बनती बिगड़ती है। आप अपने मत का प्रयोग बिना किसी डर भय से करें। अगर चुनाव में कोई आपको डराने धमकाने का काम करता है। इसके लिए आप बिना किसी डर के आप अपने नजदीकी प्रशासन से संपर्क करें। हर व्यक्ति मतदान देने का अधिकार रखता है। जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है। यह आपकी खुद की जिम्मेदारी बनती है कि अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने का काम करें। कुछ लोगों का नाम दो जगहों पर पड़ चुका है। वह अपने बीएलओ से संपर्क करें। इस मौके पर महा विद्यालय की छात्राओं को 25 मई को मतदान करने की अपील की गई है। वही एसडीएम व सीओ ने बताया कि आप को अच्छा नेता चुनने का अधिकार है। आप के वोट देने से ही अच्छी सरकार बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *