वाराणसी।चैत शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को हनुमत जयंती भगवान शिव की नगरी मे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। दुर्गाकुंड स्थित प्राचीन सेनापति वनकटी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई ।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गया प्रसाद मिश्र के सानिध्य मे प्रात: काल हनुमान जी को गंगाजल से स्नान कराकर उनके शरीर पर सिंदूर लेपन किया गया। लाल वस्त्र साथ ही बेला, चमेली, कमल,गुलाब, तुलसी व कामिनी के पत्तों से हनुमान जी का श्रृंगार कर उनको चना और गुड़ का भोग लगाकर ,मंदिर के पुजारी ने भव्य आरती की ।

इसके पश्चात ब्राह्मणों द्वारा वेद मित्रों के बीच हनुमान जी का रुद्राभिषेक किया गया।

इस अवसर पर मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों के भक्तगण की भारी भीड़ लगी हुई थी। हाथों में तुलसी की माला और लड्डू लिए भक्त भावपूर्वक दर्शन पूजन कर रहे थे। पंडित गया प्रसाद मिश्र ने बताया कि हनुमान जयंती पर मंदिर सुंदरकांड का पाठ , बाल्मीकि रामायण का पाठ सहित भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

हनुमान जी के चरणों में राजस्थानी कलाकारों द्वारा भजनों की भी प्रस्तुति की गयी। मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *