
नजर न्यूज नेटवर्क/ मुख्य संवाददाता
वाराणसी। भिखारीपुर में श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा का शुभारम्भ अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपूरी महाराज जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी आरके चौधरी, समाज के सभापति संतोष अग्रवाल,समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्य ने श्री राम दरबार एवं हनुमान सहित देव विग्रहों का पूजन एवं आरती कर किया।
शोभायात्रा सुबह सात बजे भिखारीपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए संकट मोचन पहुंची। शोभायात्रा में शामिल 25 फ़ीट लम्बा एवं 22 फ़ीट ऊँचा श्री राम मंदिर की विशाल झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। 60 फ़ीट लंबे रथ पर श्री राम दरबार की झांकी सजी रही। संकट मोचन मंदिर की कीर्तन मण्डली ने राम नाम संकीर्तन चलता रहा। शोभायात्रा में मिर्जामुराद, कोनिया, जानकी नगर, शिवरतनपुर, बजरडीहा, खोजवां, डाफी, अदलपुरा से दर्जनों झाँकियां शामिल थी। ध्वजायात्रा का नेवादा, सुंदरपुर,नरिया, लंका , रविदास गेट, संकटमोचन तिराहे सहित लगभग 40 स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत माला फूल बरसा कर किया गया। सड़क के दोनों ओर झांकियों को देखने के लिए महिला पुरुषों की भारी भीड़ रही। रास्ते मे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शर्बत एवं फलाहार की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहें।
विश्व कल्याणार्थ संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में 11000 ध्वजा अर्पित की गई। मांस, मदिरा मुक्त काशी के समर्थन में हनुमान भक्तों नें प्रतिज्ञा की। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं में 1001 किलो लड्डू का भोग भक्तों में वितरित किया गया ।इस अवसर पर अजय मौर्या, डॉ संतोष ओझा, डॉ ऋतू गर्ग, डॉ एके कौशिक, आरके चौधरी संतोष अग्रवाल, अनिल गुप्ता, ललित गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, डॉ संजय गर्ग, बलबीर सिंह बग्गा, आशा अग्रवाल, अनुज डिडवानिया,आरसी जैन आदि थे।
