रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मकरहा गांव में जियालाल पुत्र बरन के पशुशाला में लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे पशुशाला में बधी लाखों रुपए की भैंस एवं एक पड़वा जिंदा जल गया। जिससे दोनों की मौत हो गई एवं लाखों रुपए कीमत की एक गाय और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई इसके साथ ही साथ पशुशाला के बगल में रखा गया 5-7 कुंतल भूसा एवं 4 कुंतल गेहूं जल गया। इस घटना से दुखी परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका क्योंकि अगल-बगल कोई बिजली का तार भी नहीं था। लगभग दो लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई है।

घटना की सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश, लेखपाल अजीत यादव,लेखपाल पंकज कुमार आदि लोग मौके पर पहुंचकर का आकलन किया एवं पीड़ित को हर संभव मदद का अश्वासन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *