
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।बुढ़नपुर तहसील के श्रीराम अवतार इंटर कॉलेज गोईजी नंदना में आज हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया यादव 94%, साक्षी प्रजापति 93% काजल मिश्रा 92.2% अंकिता मिश्रा 91% अंक प्राप्त की। उक्त सभी छात्राओं ने अपना तथा विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
छात्राओं को विद्यालय ने सभी उच्च अंक प्राप्त छात्राओं को एक साईकिल उपहार दिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार यादव ने कहा कि जो भी छात्र छात्राओं ने रेगुलर क्लास किया है। कोचिंग सेंटर के भरोसे नहीं थे। उनको अच्छा नम्बर जरूर मिला है। वही जो छात्र छात्राएं रोजाना पढ़ाई करते हैं। उन्हे सफलता जरूर मिलती है। जो लोग सिर्फ कोचिंग सेंटर के भरोसे ही रहते हैं उनके लिए शुरू से अंत तक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के यही बच्चे हमारे कल के भविष्य है। जो नए भारत का निर्माण करेगें। किसी ने सच ही कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है। जो पिएगा वह जरूर दहाड़ करेगा। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
