
वाराणसी।जिला पंचकोशी व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन मारूका माता का भव्य श्रृंगार एवं भजन कीर्तन आयोजन किया गया। भक्तगण ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।विशाल भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया ।आयोजन में मुख्य रूप से सर्वश्री राजू वर्मा, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश जी,कपूर चंद सा, भारत यादव, मनोज कुमार यादव, अशोक सिंह, विनोद कुमार दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, चेतनारायण राजभर ,जितेंद्र कुमार सोनी, प्रीतम सिंह, अरविंद सेठ, विनोद अग्रहरि, सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।
