
वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय (नीलकण्ठ शाखा) ने दो नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ करौंदी चौराहा व अंबेडकर ग्राम पर किया। साथ ही मवेशियों, पक्षियों व अन्य सभी जीव जन्तुओं के पानी पीने हेतु नादों को अंबेडकर ग्राम एवं आदित्य नगर में लगाया। इस अवसर पर विभा मौर्य, गिरीश, सुनील अग्रहरी आदि थे । शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य ने जीवन में जल की महत्ता पर प्रकाश डाला और धन्यवाद ज्ञापन किया। राजीव गुप्ता ने कहा कि ‘तेज धूप में जब पथिकों का कंठ सूखता जाए, ऐसे में छोटी-सी प्याऊ सबकी प्यास बुझाए । चौराहे या किसी मोड़ पर रखकर मटके लाले । गीला कपड़ा डाले दिखते सेवक प्याऊ वाले ।’
