आशापुर चौराहे पर किया सभी से मतदान करने की अपील

 

वाराणसी। युवाओं में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे भारत में स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री डॉ किरण सेठ साइकिल यात्रा कर जन जन को जागरूक कर रहें हैं। भ्रमण के क्रम में उनकी एकल साइकिल यात्रा सुबह गाजीपुर से चलकर लगभग 9.45 बजे वाराणसी शहर में आशापुर पर पहुंचते ही बसंत कन्या महाविद्यालय एवं राजघाट बेसेंट स्कूल के विद्यार्थियों नें उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साइकिल पर तिरंगा झंडा के साथ मतदान अवश्य करें की तख्ती लगी थी। वहां चौराहे पर उन्होंने सभी से मतदान अवश्य करने की अपील की। तत्पश्चात पंचकोशी रोड कपिलधारा सरायमोहाना होते हुए आदिकेशव घाट के पास स्थित बसंत कन्या महाविद्यालय राजघाट पहुंचे। महाविद्यालय एवं बेसेंट स्कूल के बच्चों सहित मेघना कश्यप सुदेशना डॉ हनुमान गुप्ता नें तिलक के साथ माल्यार्पण एवं आरती कर स्वागत किया। शाम को महाविद्यालय एवं स्कूल के विद्यार्थियों को सम्बोधित कर उन्हें भारतीय संस्कृति एवं लोक कला को सहेजने के साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए अभी से पौधरोपण हेतु जागरूक करेंगे। शाम को नमो घाट जाकर गंगा की अवीरलता एवं स्वच्छता की अपील करेंगे। स्पिक मैके वाराणसी चैप्टर के मीडिया प्रभारी पवन सिंह नें बताया कि डॉ किरण सेठ 26 अप्रैल को संत अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर एवं आई आईटी बीएचयू में साइकिल यात्रा के साथ विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे। 27 अप्रैल को काशी में अपना 75वां जन्मदिवस मनाएंगे। सनबीम लहरतारा स्कूल नें उनके जन्मदिन को मनाने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *