वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए निर्वाचन इस जनपद में समाविष्ट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 77-वाराणसी के लिए नियत कार्यक्रम के अनुसार सप्तम चरण में सम्पन्न कराया जाना है। निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 07 मई, 2024 (मंगलवार) से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र सभागार, कलेक्ट्रट में नियत दिनांक व समय से प्राप्त किये जायेगें।

जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर, 77-वाराणसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा (21), (22) व (23) के अन्तर्गत रिटर्निंग आफिसर की सहायता एवं कार्यों के सम्पादन हेतु एतद्द्वारा निर्दिष्ट (specified) सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में अमित कुमार, उप जिलाधिकारी, राजातालाब को अधिकृत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *