पोस्टर निर्माण में अंश तो निबंध लेखन में दिवांगी एवं श्राबोनि रही प्रथम

 

वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के छात्र मंच वॉइस ऑफ़ कॉमर्स एवं स्पर्श के तत्वावधान में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए टैलेंट हंट – 2024 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पोस्टर निर्माण, वाद – विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। सर्वप्रथम पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भुखमरी एवं युद्ध विषय पर प्रतिभागियों ने पोस्टर बनाये, जिसमें प्रथम स्थान अंश मेहरा, द्वितीय स्थान रितिका जायसवाल एवं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से माधवी सिंह तथा जागृति सिंह रही।

वही निबंध लेखन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मानवीय क्षमता विषय पर हिंदी तथा अंग्रेजी भाषाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें हिंदी में दिवांगी गुप्ता प्रथम स्थान, शालिनी मल्होत्रा द्वितीय स्थान एवं उज्जवल कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही अंग्रेजी में श्राबोनि भट्टाचार्य ने प्रथम स्थान, समृद्धि केसरी ने द्वितीय स्थान एवं आरुषि सिंह तथा रिया श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में निजीकरण से भ्रष्टाचार में कमी विषय पर छात्राओं ने पक्ष रखा उनमें प्रथम स्थान संयुक्त रूप से सक्षम गुजराती एवं मुदित जेटली, द्वितीय स्थान वर्षा शुक्ला एवं तृतीय स्थान माधवी सिंह को मिला।

इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों का कौशल विकास कर उन्हें मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता जीत हार के लिए नहीं बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को और निखारने के लिए आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों में कौशल की कोई कमी नहीं होती बस आवश्यकता होती है उसे सही मार्गदर्शन की जिसका प्रयास हमारे छात्र मंच द्वारा किया जाता है।

इस अवसर पर उपाचार्य डॉक्टर राहुल एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय नाथ दुबे ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, प्रो. संगीता जैन, डॉ.हसन बानो, डॉ. आहुति सिंह एवं डॉक्टर शालिनी सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर तरु सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार शाह , साक्षी चौधरी, डॉ. आनंद सिंह सहित विभाग के समस्त अध्यापक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *