रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के खेदूपुर गांव में आज से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई । आज 551 लोगों ने कलश यात्रा निकाली।क्षेत्र की महिला व पुरुष व बालिकाएं ने कलश यात्रा की हिस्सा बनी।

यज्ञ के आयोजक सत्य नारायण मिश्र ने बताया कि क्षेत्रवासी लोगों के सहयोग से यह यज्ञ होने जा रही है। रोजाना सुबह, शाम अयोध्या से पधारे कथा वाचक राम कृष्ण जी महाराज द्वारा श्री राम के कथा कही जाएगी। कलश यात्रा खेदूपुर गांव से बाबा पौहारी जी स्थान तक निकाली गई है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हवन व पूर्णाहूति 1 मई को की जाएगी। क्योंकि धर्म शास्त्र में कहा गया है कि। धर्म के सामान कोई पुण्य नहीं होता है। अधर्म सामान कोई पाप नहीं होता है। इंसान अच्छे कर्म करके देवता बन सकता है। वही बुरे कर्म करके वह राक्षस बन सकता है। कलयुग में सिर्फ राम नाम का सुमिरन ध्यान करने से सारे पाप कट जाते है। इंसान के शरीर से जिस दिन पुण्य खत्म हो जाता है। उसी दिन उसका विनाश हो जाता है।

इस मौके पर राजेश मिश्र, दिनेश मिश्र, रमेश, सहित कथा श्रवण कर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *