वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कालेज खेल मैदान पर सुपर कोच अकाद‌मी स्वीडन के फुटबाल प्रशिक्षकों जोनस ओल्शन तथा जोनाथन ने उदय प्रताप इण्टर कालेज के नवांकुरों को फुटबाल की प्राथमिक बारीकियों को समझाया और अभ्यास कराया। माध्यमिक शिक्षा विभाग उप्र द्वारा प्रदेश के पांच मण्डलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वाराणासी मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के कुशल निर्देशन में आज दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सहायक प्रशिक्षक (दुभाषिया) प्रद्युम्न गोस्वामी, सलमान व विशाल शाह उपस्थित थे। विद्यालय के क्रीडा प्रशिक्षक कार्तिक राम, जनपदीय क्रीडा सचिव डॉ.जितेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार सिंह तथा मण्डलीय क्रीडा सचिव राकेश कुमार सिंह, खेलो इण्डि‌या उदय प्रताप इण्टर कालेज के फुटबाल प्रशिक्षक अभिषेक रावत आदि थे। प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह ने सभी अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों व स्थानीय प्रशिक्षको का स्वागत किया। डा.सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम सितंबर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *