कालेज को एक ग्रेड मिलने की पूरी संभावना : -प्राचार्य

 

वाराणसी। यूपी कॉलेज में नैक पीयर टीम ने दो दिवसीय मूल्यांकन में कालेज की हर पहलू का गहन निरीक्षण किया। गुरुवार को टीम ने कॉलेज के परीक्षा और गोपनीय विभागों,परिसर में भवन, डेयरी, खेल सुविधाओं और स्वास्थ्य केंद्र को भी देखा। पीयर टीम के सामने कॉलेज द्वारा प्रेजेंटेशन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो. शशि बब्बर की अध्यक्षता में नैक की पीयर टीम में शिवाजी विवि (महाराष्ट्र) के प्रो. श्रीकृष्ण महाजन और और डॉ. एस. माटे शामिल थे। निरीक्षण में नैक टीम ने प्राचार्य, कर्मचारियों और शिक्षकों, छात्रों के साथ अलग-अलग बैठक की। शिक्षकों और प्राचीन छात्रों के साथ भी की बैठक की। डेयरी, खेल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।

परिसर के भवन, कक्षाएं और लैब देखे। टीम ने प्राचीन छात्रों के साथ भी बातचीत की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के निरीक्षण में टीम ने कॉलेज का डेयरी परिसर देखा और कृषि सम्बन्धी पाठ्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी ली। खेल मैदान और खेल सुविधाओं और खेल प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी हासिल की। टीम ने पूरे दिन चले विभागों और कार्यालयों के निरीक्षण के बाद देर शाम कॉलेज का प्रेजेंटेशन देखा। कालेज के प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कालेज के लैब , पुस्तकालय आदि में सुविधाओं में वृद्धि हुई है। कालेज को एक ग्रेड मिलने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *