वाराणसी ।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के न्याय- वैशेषिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रामपूजन पाण्डेय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली ने लक्ष्मी देवी श्रॉफ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिशरणम कुटीर, देवघर, झारखंड के प्रबंध समिति ने अध्यक्ष नामित किया है।

इस आशय का पत्र केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा प्रेषित पत्र प्राप्त होने पर आज उक्त सूचना से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।

ज्ञातव्य हो कि प्रो पाण्डेय की अध्यक्ष/चेयरमैन पद 03(तीन) वर्ष का कार्यकाल होगा।यह दायित्व मानद है जो कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति से सीधे जुड़े रहेंगे।

प्रो पाण्डेय के अध्यक्ष पद नियुक्ति की सूचना से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने,प्रो रामपूजन पाण्डेय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह क्षण हम लोगों के लिए गौरव की बात है यह मील का पत्थर उनके शानदार करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, उनके द्वारा देवघर में उक्त संस्थान का नेतृत्व करने पर गर्व है। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, विशाल विशेषज्ञता और अटूट समर्पण के साथ, मुझे विश्वास है कि वे उक्त संस्थान को उत्कृष्टता की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनके कार्यकाल को सभी के लिए उल्लेखनीय सफलता, नवाचार और समृद्धि से चिह्नित किया जा सकता है।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो सुधाकर मिश्र, प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती , प्रो हरि शंकर पाण्डेय, प्रो अमित कुमार शुक्ल, प्रो विजय कुमार पाण्डेय, प्रो दिनेश कुमार गर्ग आदि बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *