
–स्पिक मैके से जुड़े स्वयंसेवकों ने ली मतदान करने की शपथ
-संगीत सुनने सीखने से अवसाद कम हो जाता है।
वाराणसी। आज कल संगीत में वाह वाह करवाने वाले बहुत हैं पर आह पैदा करने वाले बहुत गिने चुने ही हैं।
स्पिक मैके का उद्देश्य हैं कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए मेरे इस आंदोलन से शिक्षक डॉक्टर्स इंजीनियर समाजसेवी एवं विद्यार्थियों को एक लीडर के रूप में जुड़कर अपनी संस्कृति को सहेजने हेतु आगे आये।
आप अपने को अंडरइस्टीमेट कभी न करें। उन्होंने स्पिक मैके द्वारा भारतीय लोककला एवं संस्कृति को सहेजने हेतु चलाये जा रहें जनांदोलन से जोड़ने हेतु आईआईटी बीएचयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में वाराणसी के विद्यार्थियों, विभिन्न स्कूल- कॉलेज के शिक्षकों, रिटायर्ड डॉक्टर्स, इंजीनियर सहित आर्य महिला कॉलेज, बसंत कॉलेज, सनबीम स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों सहित समाजसेवीयों को आमंत्रित कर उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे इस जनांदोलन को तेज करने के लिए सभी स्कूल कॉलेज में हेरिटेज क्लब की स्थापना कर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला से विद्यार्थियों को जागरूक करें एवं उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए ख्यातिलब्ध कलाकारों को आमंत्रित करें। संगीत सीखने के लिए जरुरी नही कि इसके लिए बड़े ऑडिटोरियम में ही जाके सीखें एक छोटे से कमरे में भी बैठ कर एकाग्रता के साथ सिख सकते हैं। उन्होने स्कूल कॉलेज जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर 10 स्पिक मैके स्वयंसेवक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाने की सलाह दी जिससे जुड़कर शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला के प्रचार प्रसार और स्पिक मैके के तहत हो रहें कार्यक्रमों को एक दूसरे से शेयर कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने में सहायक होंगे। हमारे देश में लगभग 20 लाख इंस्टिट्यूट हैं। यदि सब मिलकर कार्य करेंगे तो हमारी संस्कृति को पढ़ने सीखने के लिए पूरे विश्व से लोग जुड़ेंगे। सफ्ताह में एक दिन सभी शास्त्रीय संगीत लोक कला एवं हस्तशिल्प से जुड़े ख्याति लब्ध कलाकारों को आमंत्रित कर चर्चा करें। स्पिक मैके वाराणसी के लिए नये चेयर पर्सन एवं एडवाइजरी ग्रुप का चेयरपर्सन एवं कोषाध्यक्ष के लिए सक्रिय स्वयंसेवकों को दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में स्वागत स्पिक मैके यूपी के चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ संयोजन आईआईटी बीएचयू के डॉ लक्ष्य मैकेनिकल औद्योगिकी विभाग ने किया। इस अवसर पर वाराणसी से जुड़े सैकड़ो स्पिक मैके से जुड़ने वाले स्वयंसेवक उपस्थित रहें। पद्मश्री प्रो किरण सेठ ने सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई । उनकी साइकिल यात्रा कल भदोही के लिए सुबह से शुरू होगी।
