
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा की ओर से रविवार को रामनगर के करौंदी चौराहा और अम्बेडकर ग्राम में लगाए गए वाटर कूलर का रविवार को शुभारंभ हुआ। सुनिल अग्रहरी,विभाग मौर्य,गिरिश,सुनील अग्रहरी की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। राकेश मौर्य ने जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने कहा कि तेज धूप में जब पथिकों का कंठ सूखता है, छोटी प्याऊ सबकी प्यास बुझाए।
इस अवसर पर रवि प्रकाश बरनवाल, गोपाल प्रसाद, गुप्ता,राकेश मौर्य, प्रियंका मिश्रा, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव, अनुज भार्गव, डॉ रितिन श्रीवास्तव,अमनदीप सिंह, रविन्द्र वर्मा, उदय जायसवाल आदि थे।









Leave a Reply