वाराणसी। आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आयुक्त ऑडिटोरियम सभागार में मास्टर ट्रेनर तथा सामान्य मास्टर ट्रेनरो को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिगम ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भली-भांति ईवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसलिए सभी लोग बारीक से बारीक निर्देशों को भी पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा की सभी मास्टर ट्रेनर अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड अवश्य से कर ले।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संबंधी पीपीटी को अच्छी तरह पढ़ लें। पीपीटी में मतदान संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *