
वाराणसी। भारत विकास परिषद के शिवम शाखा में चुने हुए सदस्यों का 26वां पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन मंडूआडीह स्थित होटल में किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप शास्त्रीय गायिका डॉ सुचरिता दास गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। रूपम जिंदल नूपुर अग्रवाल अनुपमा शाह वर्षा चौधरी वेणु अग्रवाल ने गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रांतीय महासचिव नमित पारीख ने चुनी हुईं पदाधिकारी सुमन अग्निहोत्री अध्यक्ष शोभना गोयल सचिव गीता गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं महिला संयोजिका नविता पारीख को पदभार ग्रहण कराने की शपथ दिलाई। भावि प शिवम शाखा में 11 नये सदस्यों को सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत सुगंधा एवं अवंतिका ने टीका लगाकर किया। संचालन मनोज अग्रवाल वर्षा चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीलू दीक्षित ने दिया। इस अवसर पर संतोष कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,रविशंकर खंडेलवाल, अमरनाथ अग्निहोत्री, विपिन अग्रवाल, गीता खंडेलवाल, मीरा चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
