
नजर न्यूज नेटवर्क / मुख्य संवाददाता
वाराणसी। मीरापुर बसहीं व्यापार मंडल की तरफ से इस प्रचंड व भीषण गर्मी में राहगीरों व आम जनों तथा व्यापारियों के लिए जगह जगह नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ का व्यवस्था किया जा रहा है। मीरापुर बसही तिराहे पर निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर, बबलू गुप्ता व कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह पटेल तथा महामंत्री बिनोद शर्मा के नेतृत्व में नि:शुल्क जल प्याऊ का उद्घाटन संरक्षक महेश्वर सिंह व सम्मानित सदस्य डॉ अजय सिंह ने किया। महामंत्री बिनोद शर्मा व मृत्युंजय सोनकर ने बताया कि इस भीषण गर्मी में भोजन न रहे ठीक है पर पानी के बिना गुजारा करना बहुत मुश्किल होता है। मीरापुर बसही व्यापार मंडल द्वारा भीषण गर्मी के समय जगह-जगह जल प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर मीरापुर बसहीं व्यापार मंडल की ओर से ,गोविंद प्रजापति, बृजेश पटेल, प्रभारी कंचन लता मौर्य, अध्यक्ष अनीता पटेल, नेहा सिंह ,राजकुमार सोनकर, , विद्या देवी ,किशन सेठ, प्रकाश गुप्ता, विनीत राजपूत, शेखर बाबा, मुकुंद सेठ, अंकुर यादव, दिलीप गुप्ता आदि थे।
