
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के राष्ट्रीय संयोजक सर्वेश अस्थाना की पत्नी का निधन विगत दिनों हो गया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ इकाई ने सोमवार को संस्था के अध्यक्ष विजयेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव करुण के आवास पर बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल संयोजक श्री संजय कुमार पांडेय सरस ने करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व की धनी गत आत्मा को प्रभु अपने चरणों में शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस विपत्ति से उबरने के लिए साहस प्रदान करें।
अध्यक्ष विजयेन्द्र प्रतापश्रीवास्तव करुण ने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। और कहा कि गोलोकवासी आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें उन्होंने जीवन भर साहित्य की यथासंभव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सेवा की इसके लिए साहित्य जगत सदैव ऋणी रहेगा साथ ही संगठन मंत्री राकेश कुमार पांडे सागर ,प्रचार मंत्री आदित्य आजमी, सह मंत्री रत्नेश राय, संतोष पांडे, दिनेश श्रीवास्तव, अम्बरीष श्रीवास्तव, राजेश अस्थाना अनंत शोक सभा में शामिल रहे।
शोक सभा के अन्त में उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यगण ने दो मिनट मौन रखा। ईश्वर से मृत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की।
