वाराणसी।कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में आज मंगलवार को पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 शिवकुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि कुलदीप कनौजिया (रक्तबीर) रहे ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के पूर्व छात्रा श्रेया दीक्षित को हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवं वर्तमान छात्र दीपमाला प्रजापति को प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय श्रेष्ठ अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं स्कॉलरशिप देता है। इसी क्रम में आज पूर्व छात्र श्रेया दीक्षित को हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण करने के चलते साइकिल एवं दीपमाला प्रजापति को अच्छे पढ़ाई लिखाई के चलते ₹5000 की नगद धनराशि प्रदान की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य मधु पाल,रीना त्रिपाठी,कंचन तिवारी, अनिल सर,ऋषभ शाहित आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *