
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्र – छात्राओं के लिए परीक्षा के समय तनाव मुक्ति प्रबंधन पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक हैदराबाद के शुभम एवं शिवम ने स्वयंसेवकों को ध्यान के तरीके बताए। शुभम ने कहा कि यह शरीर तभी स्वस्थ्य हो सकता है जब मन स्वस्थ्य हो। मन को एकग्रता की शक्ति के साथ संतुलित किया जा सकता है, इसमें श्वशन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है। श्री श्री रविशंकर द्वारा बताए गए योग साधना एवं ध्यान विधियों से मन को नियंत्रित करने मे मदद मिल सकती है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न ध्यान प्रक्रिया भी कराई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बंदना बालचंदनानी ने किया। स्वागत डॉ. कल्पना सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने दिया।
