गाजीपुर । लंका, सिद्धेश्वर नगर, जिला पत्रकार समिति के सभागार में मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में, प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में मतदाता जागरुकता काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ कवि धर्मदेव यादव के अध्यक्षता में, डॉ. व्यास मुनि राय मुख्य अतिथि, कवि कामेश्वर द्विवेदी,शायर कद्र पारवी, पूर्व मैनेजर उमेश चन्द्र राय एवं कवि हरिशंकर पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिसमें कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक निर्भीक ने कहा कि हर जन- जन की खुशियों के खातिर रखना है पूर्ण ध्यान, अधिक से अधिक लोगों से वोट दिलवायें सही प्रत्याशी को करें मतदान,शायर कद्र पारवी ने -बहे चुनावी बयार, चला हो सखी वोट देवे, संजय पाण्डेय ने -तेरे बन्दगी से पहले मेरे कई सवाल हैं, दिनेश शर्मा ने पर्यावरण की संस्कृति को बनाए रखिए, गंगा की लहरों को इतना हल्का मत आंकिए, कृष्णानंद दूबे गोपाल ने धन के पीछे भागदौड़ जारी है,धन के पीछे टूट रही रिश्तों नातों की डोरी है, विनय पाण्डेय बहुमुखी ने जन -हर जन-जन को खुशियां देगा, करें अच्छे प्रत्याशी को मतदान,लूंगे,लूचचे अपराधी के उपर मत देना कोई ध्यान, कामेश्वर द्विवेदी ने ध्यान रहे कोई मतदाता न आलस्य करे, वोट देने जाए शत् प्रतिशत मतदान करें, हरिशंकर पाण्डेय ने गेहुंआ क बलिया मईया सुगना हो जुठरले,होकि कईसे-कईसे न, उमेश चन्द्र राय ने अपनी उड़ान को क़ायम रहने दो,अपनी उपलब्धियों को प्रेरणा का सूर्य बनने दो, शायर बादशाह राही ने बाद मुद्दत ये हमने जाना है, कुछ हकीकत कुछ फ़साना है, औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह ने भारत के पावन धरती पर बूटियां बराबर उगती हैं,हर लेती सारी आंधी-व्याधि,तन स्वस्थ सुखी कर देती है, भगवती प्रसाद राय ने जीवन को सार्थक बनाने के लिए सही प्रत्याशी को मतदान जरूरी है, जीवन को सार्थक बनाने के लिए सही पार्टी के प्रति ध्यान जरूरी है। आयोजन के के अन्त में काशी के प्रख्यात कवि विजय मिश्र बुद्धिहीन की धर्मपत्नी सरिता मिश्रा के मृत्यु और नवली, गाजीपुर के प्रख्यात कवि अजोर की मृत्यु की सूचना पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन कर रहे सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि मतदान से वंचित रहना, राष्ट्रद्रोह की तरह है। हम सबको स्वयं मतदान करके अधिक से अधिक लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। स्वागत संबोधन हरिशंकर पाण्डेय, विनय पाण्डेय बहुमुखी, धन्यवाद आभार प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *