वाराणसी। रामेश्वर मंदिर धर्मशाला (हरहुआ) पर एकल अभियान काशी अंचल सारनाथ व रामेश्वर के संयुक्त तत्वावधान मे बसनी,मंगारी एवं शिवपुर की आचार्या बहनो को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष भाजपा अखण्ड प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। श्री सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा किसी भी देश समाज का निर्माण व विकास की रीढ़ शिक्षा है। सर्व समाज को शिक्षित किए विना सबका विकास अधूरा है। आचार्य बहनो का यह कार्य जो बच्चा विद्यालय नही जाते या जो कमजोर है इसलिए विद्यालय से भागते है उनको प्रशिक्षित कर शिक्षा व खेल के माध्यम से प्रेरित कर विद्यालय भेजने का कार्य सबसे बड़ा राष्ट्र भक्ति है। उन्होंने शतप्रतिशत मतदान हेतु सबको प्रेरित किया। पर्यावरणविद् आनंद प्रकाश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह, अजय मिश्रा, अमन सेठ, सारनाथ अंचल प्रमुख अनिल, कार्यालय प्रमुख मिथिलेश राम जानकी, गुन्जा राजभर, प्रतिमा पटेल समिता सरोज आदि थे। संयोजन मिथिलेश कुमार, संचालन पर्यावरणविद कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *