
वाराणसी। दी इन्स्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेन्टस ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय समिति कानपुर ने वाराणसी शाखा के तीन सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रीय समिति में को – ऑप्टेड सदस्य के रूप में नामित किया है। वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी समिति, पूर्व अध्यक्ष सीए अतुल सेठ को मेंबर्स इन इंडस्ट्री एंड बिज़नेस समिति में तथा पूर्व कोषाध्यक्ष सीए. अतुल चौधरी को ऑडिटिंग & एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स समिति में को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में वर्ष 2024 के लिए नामित किया है। शाखा सदस्यों को आई सी ए आई की क्षेत्रीय समिति कानपुर द्वारा महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। आगे चलकर वाराणसी शाखा के सभी सदस्यों एवं छात्र छात्राओं के सहयोग से वाराणसी ब्रांच नई उपलब्धियां हासिल करेगा। शाखा की कार्यकारिणी ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए चयनित सदस्यों को बधाई दी है।
