वाराणसी। अग्रवाल भवन आसभैरव नीचीबाग का जीर्णोद्धार एवं आवश्यकता के अनुसार स्वरूप परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए व्यवसायी आनंद कृष्ण अग्रवाल, सपना अग्रवाल ने एक कमरे के निर्माण के लिए सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने पिता राधे कृष्ण अग्रवाल काजू बाबू, माता लक्ष्मी देवी अग्रवाल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ ने दोनों दानदाताओं को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर धर्मशाला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ‘आरे के मार्बल’, बृज कमल दास अग्रवाल, पवन मित्तल, आमोद अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग एक मिल का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *