वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के नीचीबाग़ आसभैरव स्थित अग्रवाल भवन धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं स्वरुप परिवर्तन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिसमें अग्रवाल समाज से जुड़े अग्रबन्धुओं एवं समाजसेवियों ने आगे बढ़ चढ़ सहयोग कर रहें हैं। प्रमुख सर्राफा व्यवसायी नारायन दास सर्राफ परिवार के श्री कृष्ण अग्रवाल द्वारा 351000 रूपये की सहयोग धनराशि धर्मशाला के जीर्णोद्धार हेतु दिया। यह धनराशि उन्होंने अपने पिता नारायन दास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ नें इस सहयोग के लिए प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। धर्मशाला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल आर के मार्बल धर्मशाला मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल आमोद अग्रवाल सलिल अग्रवाल बजरंग अग्रवाल नें हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए दानदाताओं का मिल रहा सहयोग मिल का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *