वाराणसी। डीएवी पीजी कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र मंच रिपब्लिका में गुरुवार को ‘संसदीय लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका’ विषय पर विमर्श का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने राजनीतिक दलों में मूल्य विहीन राजनीति के बढ़ रहे चलन पर चिंता व्यक्त की। एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र सुमित शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिये सबसे जरूरी है और राजनीतिक पार्टियों को इस पर खास ध्यान देना चाहिए। छात्रा प्रिया ने कहा कि संसदीय परम्परा में राजनीतिक पार्टियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इनसे ही देश के विकास का विजन और चरित्र तय होता है। छात्र प्रभात द्विवेदी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं जिसका प्रमाण हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है और वर्तमान समय में राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि उसे बनाये रखें।

रिपब्लिका फोरम में एक दर्जन से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने विचार रखे। जिसमें अधिकांश ने वर्तमान राजनीतिक दलों में बढ़ रहे मूल्यविहीन राजीनीतिक चलन, बेमेल गठबंधन और अवसरवादिता के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति सुचरिता नंदा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. विकास सिंह, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. गिरीश कुमार दुबे सहित एम ए, बीए के विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन छात्र आनिंद्य नारायण सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *