
रिपोर्ट -अशरफ आदिल
फूलपुर।फूलपुर में गैर मान्यता प्राप्त संचालित हो रहे ,राधा ज्ञान ज्योति स्कूल गुलहरिया, व राम लखन पब्लिक स्कूल भोराई का पूरा सांवडीह अमान्य विद्यालय को मौके पर जाकर विद्यालय को बंद कराया । सभी बच्चों को सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने के लिए कहा।
अभिभावकों से अपील का पर्चा भी सभी बच्चों के हाथ में दिया।, अपील में अभिभावकों को अवगत कराया है वर्तमान समय में सभी छात्र-छात्राओं का परमानेंट एनरोलमेंट,नंबर यूनिक नंबर जारी हो रहा है जिस छात्र-छात्रा का पेन नंबर जारी नहीं होगा उनको आगे चलकर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सभी छात्र-छात्राओं का विवरण यू डाइस तथा प्रेरणा पोर्टल पर इस उद्देश्य से भी अपलोड किया जा रहा है कि जिस विद्यालय की मान्यता नहीं है उनको यू डायस नंबर नहीं दिया जा सकता है ऐसी दशा में वह छात्र-छात्र जो अमान्य विद्यालय में पढ़ रहे हैं उनका पेन नंबर जारी नहीं होगा जिसके कारण आगे वह किसी भी कक्षा में नामांकन नहीं कर पाएंगे यह दोनों विद्यालय राधा ज्ञान ज्योति विद्यालय गुलहरिया,एवम राम लखन पब्लिक स्कूल भोरई का पूरा सावडीह में अपने छात्र-छात्रा को इन अमान्य विद्यालय में न पढ़ाएं और उनका भविष्य बर्बाद ना करें विद्यालय के संचालनकर्ता को दुबारा विद्यालय संचालन न करने के लिए कहा ,इसके पूर्व में बीईओ फूलपुर द्वारा राधा ज्ञान ज्योति स्कूल गुलहरिया फूलपुर, तथा रामलखन पब्लिक स्कूल भोरई का पूरा फूलपुर दोनो अमान्य स्कूल को नोटिस दिया जा चुका था ।उसके बावजूद भी ये दोनो स्कूल संचालित हो रहे थे जिसको दिनांक 2 मई 2024 को विद्यालय पहुंचकर विद्यालय को बंद कराया गया।दोनो स्कूल के संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय में पढ़ रहे स्टूडेंट का नजदीक के परिषदीय विद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर अवगत कराएं।
