
वाराणसी। समाजवादी पार्टी इडिया गठबंधन से वाराणसी लोक सभा प्रत्याशी अजय राय के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को शुभारंभ हुआ। लहुरावीर स्थित अजय राय के आवासीय परिसर के समीप केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा समेत सपा कार्यकर्ता और काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ से गुलजार रहा। सपा के पुराने नेताओ ने भी शिरकत कर सभी ने एकजुट होकर प्रत्याशी अजय राय को मजबूती से बूथों पर डटने का संकल्प लिया। उद्घाटन के अवसर पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के दिन एक कार्यकर्ता दस दस घर को चिन्हित कर योगदान की अपील की। इस अवसर पर सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सपा उपाध्यक्ष अनवारुल हक अंसारी,सपा के नव नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष जयशंकर यादव,दक्षिणी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शमीम अंसारी,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव जावेद अंसारी, रिजवान अंसारी,सुशील विश्वकर्मा, पार्वती कन्नौजिया,राष्ट्रीय सचिव राहुल देव चौरसिया ,राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर यादव,नसीम अहमद,भरत यादव,आदि थे।









Leave a Reply