
वाराणसी। मैनपुरी की घटना के विरोध में रविवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रविवार शाम कचहरी स्थित गेट नम्बर एक से महाराणा की दीवार पर बनी भव्य तस्वीर के पास पहुचे। सभी के हाथों में माला और मोमबत्ती थी। तस्वीर की साफ सफाई कर अधिवक्ताओ ने महाराणा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। अधिवक्ताओं ने तस्वीर के पास एक घंटा बैठ कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता नारा लगा रहे थे महाराणा का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्ताना,महाराणा प्रताप अमर रहे,मैनपुरी के गद्दारो होश मे आओ ,होश मे आओ, भारत माता की जय आदि नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय और संयोजन विनोद पांडेय उर्फ भैयाजी ने किया। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव,रोहित श्रीवास्तव,मनीष सिंह,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेंट्रल बार उदय नाथ शर्मा, मनोज दुबे भानु प्रताप राय,ब्रृजेश श्रीवास्तव उदय ,मनोज पांडेय,प्रफुल्ल प्रकाश राय,सक्षम शर्मा आजाद भारद्वाज आदि थे।
