वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने भजन संध्या का कार्यक्रम लक्सा स्थित श्याम प्रभु मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया। स्वामी विवेकानंद के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नन्दिनी सिंह, अध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव प्रियंका मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता व कोषाध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित किया। संयोजन

प्रेम अग्रवाल व संगीता अग्रवाल एवं सुनील अग्रहरि व सुनीता अग्रहरि ने किया। मधुसूदन माही व प्रेम अग्रवाल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने श्याम प्रभु का दर्शन व प्रसाद ग्रहण कर उनके कृपापात्र बनें। इस अवसर पर विभा मौर्य, मंजू गौतम, सोनिका गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, रितिन श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद, प्रवीण, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि प्रकाश बरनवाल, संजीव सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *