
वाराणसी। अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी का 23 वां स्थापना दिवस समारोह दुर्गाकुण्ड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रकला पाडिया श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रकला पाडिया ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में अग्रसेन के वंशज उद्योग और व्यापार में अपने अपने कार्य व्यवसाय द्वारा करोड़ों लोगों को रोजगार दिलाने एवं राजस्व में भी इनकी भागीदारी महत्पूर्ण है। संस्था द्वारा प्रो. कविता शाह, मालिनी चौधरी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल चकाचौध ज्ञानपुरी मोहन कृष्ण अग्रवाल, श्याम कृष्ण अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गर्ग सुरेश कुमार सुषमा अग्रवाल, अम्बिका अग्रवाल, विष्णु कुमार को सम्मानित किया गया।
संस्था के संरक्षक बल्लभ दास अग्रवाल नें संस्था के कार्यों एवं रुपरेखा के बारे मे प्रकाश डाला। स्वागत अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, विषय प्रवर्तन सचिव संजीव अग्रवाल, संचालन अमरचंद अग्रवाल संयोजन अनंत अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन अर्चना अग्रवाल नें किया। इस अवसर पर सीए अतुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, बलराम दास, टकसाली चंद्र मोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ‘सर्राफ’ राजेश कुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल ,अलका अग्रवाल आदि थे।
