
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की स्वीकृति से पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। लोक सभा चुनाव मे प्रचार की जिम्मेदारी सौपी गई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे है। फतेहपुर एवं कौशांबी लोक सभा क्षेत्र मे विश्वकर्मा समाज के क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी प्रत्याशीओ को विजश्री दिलाने मे सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है। विष्णु शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर विश्वकर्मा समाज मे हर्ष व्याप्त है।
