वाराणसी। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से विश्व रेडक्रास दिवस पर बुधवार को आईएमए (लहुराबीर) में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमे रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने 49वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। विनय यादव,वेद मूर्ति शास्त्री समेत अन्य अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। इसके पूर्व बेनियाबाग स्थित कार्यालय में रेडक्रास झंडारोहण हुआ। इस अवसर पर संस्था के सचिव डा.संजय राय,वाइस प्रेसिडेंट वेद मूर्ति शास्त्री,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा,देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *