
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।तहबरपुुुुर थाना अंतर्गत चकिया दूबे रामपुर गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
तहबरपुुुुर थाना अंतर्गत चकिया दूबे रामपुर गांव निवासी लगभग 52 वर्षीय बृजभान राम पुत्र लौटन राम बोर्ड में पंखा चलाने के लिए प्लग खोज रहा था। तार कहीं कटा था। प्लग खोजते समय विद्युत करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
बृजभान अपने लड़के के साथ लुधियाना रहता था। बेटी पूजा की दो जून को शादी है। बेटी की शादी करने की आरमा दिल में रह गई। बेटी की शादी से पहले उसकी अर्थी उठ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मानचंद यादव हमराही पुलिस बल के साथ पहुंच गए।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।











Leave a Reply