वाराणसी।स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा आयोजित काशी के कोतवाल बाबा श्री काल भैरव की आगामी शोभायात्रा के संदर्भ में दारानगर स्थित संरक्षक कृष्ण कुमार सेठ के आवास पर बुधवार को बैठक सम्पन्न हुआ।जिसमें संस्था के संरक्षक सलाहकार पदाधिकारी एवं कार्यकारी गण उपस्थित थे।स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह अध्यक्षता में हुई।

आगामी शोभायात्रा के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चाएं भी की गयी। उन्होंने सभी को अवगत कराते हुए यह भी बताया कि आगामी 7 जुलाई दिन रविवार को बाबा का भव्य नव्य दिव्य शोभायात्रा निकलना सुनिश्चित हुआ है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।तथा वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सेठ(बच्चा)ने बताया कि संस्था के कार्य में हम सभी को एकजुट होकर अपने ऊपर दिए जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निभाए तथा वही संरक्षक गण एवं सलाहकार सदस्यों का भी मार्गदर्शन मिला।

संस्था के सूचना मंत्री संदीप सेठ ने बताया कि आगामी शोभा यात्रा को हम सब एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलकर दिव्य एवं भव्य रूप दे सके।इसके लिए अभी से इस कार्य में जुट जाए।

धन्यवाद प्रकाश महामंत्री सतीश कुमार सिंह की।

बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक गंगाराम सेठ, श्याम सुंदर सिंह कृष्ण कुमार सेठ, मुरली मनोहर सिंह अशोक वर्मा,राजू वर्मा रविशंकर सिंह,सतीश सिंह अनुज कुमार गौतम,विष्णु सेठ, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, सुशील सेठ, सुरेंद्र सेठ,महेश सेठ,अवधेश सेठ, हनी सेठ,राजन सेठ, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *